हसरते दिल की यूँ पिघलती चली गई
ख्वाहिशें दिल की यूँ जलती चली गई
सूरज की रौशनी थी जैसे चाँद के लिए
वो रौशनी बदन पे यूँ मालती चली गई
बुझ रहा था चाँद आसमान में कहीं
और सज रहे थे तारे जमीन पर यहीं
खो रहा था वजूद पानी का बादलों में
उड़ते चले थे वो भी अनजान रास्तों में
सिकुड़ रहा था सूरज, उसे ठंढ लग रही थी
शायद बादल की नज़र आज उसपर पड़ी थी
बिखर गया वो भी जाने किस लिए
चाँद आज सुना था, शायद इसलिए
वो देखते थे मूड कर तारों को आज भी
उलझी हो उन्हीं में जैसे उनकी जिंदगी
सावरे थे सपने उनके भी कल
मगर आज
आज जुदा है उनसे, उनका हर पल